फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन बोले - अज्ञात कारण के चलते की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अज्ञात कारण के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी राजाबाबू (19) पुत्र रामसेवक कुर्मी का शव शनिवार की शाम को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि ने शनिवार को राजाबाबू घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकल गया था। शाम को जब पिता रामसेवक खेत पर पहुंचा तो यहां लगे बरिया के पेड़ पर रस्सी के फंदे से राजाबाबू फांसी पर लटकता हुआ दिखाई दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक घर में ही किराने की दुकान का संचालन करता था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें