फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी और बच्चों को भेज दिया मायके, फिर युवक ने किया दिल दहलाने वाला काम; देखकर पुलिस भी हैरान

Mon, 13 Nov 2023 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

झांसी में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव छत के कुंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि अज्ञात कारण के चलते युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक ने पत्नी को मायके भेजकर घर के अंदर छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शिवनगर रावतयाना निवासी भगवानदास (25) पुत्र कमलेश का शव रविवार की सुबह घर के अंदर छत के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना के बारे में मृतक के ससुर राजाराम निवासी सुरईघाट कॉलोनी ने बताया कि उसका दामाद मजदूरी करता था और परिवार से अलग रहाता था। 

शनिवार को भगवानदास ने अपनी पत्नी कविता को बच्चों समेत मायके भेज दिया था। रविवार की सुबह कविता मायके से घर वापस लौटकर पहुंची। यहां कमरे के अंदर पहुंची तो उसकी चीख निकल गई। कमरे में छत के कुंदे से साड़ी के फंदे पर भगवानदास का शव लटक रहा था। 
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ससुर ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें