फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का अंत: ललितपुर में ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, घरवाले थे शादी के खिलाफ

Thu, 09 Nov 2023 02:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

बताया जा रहा है कि जातीय बंधन के चलते उनके परिवार शादी को राजी नहीं थे। संभावना है कि इसी वजह से दोनों ने ट्रेन से कटकर जान देने का फैसला लिया। घटना को लेकर दोनों ही परिवार कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात झांसी से भोपाल जा रही उत्कल एक्सप्रेस से कटकर एक प्रेमी युगल ने जान दे दी है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर निवासी 24 वर्षीय युवक जेसीबी की तरह एक हैवी मशीन का ड्राइवर था उसका एक कॉलेज में स्नातक कर रही छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताते है कि जातीय बंधन के चलते उनके परिवार शादी को राजी नहीं थे। संभावना है कि इसी वजह से दोनों ने ट्रेन से कटकर जान देने का फैसला ले लिया। घटना को लेकर दोनों ही परिवार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मिश्रा ने बताया प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें