डिप्रेशन से गुजर रहे पोस्ट कोविड मरीज योग से होंगे ठीक
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में चार पोस्ट कोविड सेंटर खोले हैं। शनिवार को राज्यमंत्री ने इसका शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बताया कि डिप्रेशन से गुजर रहे ज्यादातर मरीजों को योग कराकर और नेचुरलपैथी से ही ठीक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ही दवा दी जाएगी।
पोस्ट कोविड सेंटर में चौबयाना मोहल्ला में डॉ. दीपक चौबे की क्लीनिक, मोहल्ला सिविल लाइंस, स्टेशन पर डॉ. राम गोपाल साहू की क्लीनिक शामिल है। इसके अलावा एक जखौरा और एक महरौनी में एक सेंटर का शुभारंभ किया गया है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि पोस्ट कोविड सेंटर में ऐसे मरीज जो कोविड महामारी से गुजर चुके हैं और अब वह डिप्रेशन के कारण उसके दुष्प्रभाव से उबर नहीं पा रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों को कई चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से पूरे तरीके से ठीक करने की कोशिश की जाएगी। सेंटर पर निशुल्क उच्च प्रशिक्षित विभिन्न चिकित्सकों की व्यवस्था की जा रही है। श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने बताया कि सेंटरों में पांच चिकित्सक नियमित निशुल्क सेवा देंगे। इसके अलावा जिला पोस्ट कोविड प्रभारी डॉ. विनीता भारती, डॉ. हितेंद्र आर्या, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज चतुर्वेदी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार विजौरिया, जिला चिकित्सालय में योग व नैचुरोपैथी के डॉ. रामू कांत मरीजों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर जन सामान्य को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दवाइयों का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास बाबू, जिला मंत्री गौरव चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, नगर अध्यक्ष मनीष, भाजपा के पोस्ट कोविड प्रभारी डॉ. दीपक चौबे, सोनू चौबे, वरिष्ठ नेता दिनेश गोस्वामी एड, डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव योगाचार्य, राजेश लिटौरिया, रुपेश साहू,दीपक पाराशर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री महेश ने किया। डॉ. रामगोपाल साहू ने आभार जताया।