फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पट्टी से बाइक टकराने से ग्राम पंचायत सदस्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की पट्टी से बाइक टकराने से ग्राम पंचायत सदस्य की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम सजनाम बांध पर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क की पट्टी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां बाइक सवार ग्राम पंचायत सदस्य की मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथियों को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी लखन (24) पुत्र भैयालाल कुशवाहा ग्राम पंचायत सदस्य थे, वह इस बार हुए चुनाव में निर्वाचित हुए थे। शुक्रवार को वह खेत की नकल लेने के लिए ललितपुर गए थे। उनके साथ में उनके दो साथी ग्राम सिंदवाहा निवासी हरीराम (28) पुत्र अनंदी अहिरवार एवं हरीराम के रिश्तेदार ग्राम खड़ेरा निवासी युवक भी थे। शुक्रवार की शाम को वह तीनों ललितपुर से वापस ग्राम बिरधा के आगे पटौआ तिराहा होते हुए गांव लौट रहे थे। अभी वह सजनाम बांध पर बनी बंध की सड़क से होते हुए बांध के गेटों के पास ही पहुंचे थे कि गेटों से कुछ दूर पहले ही अचानक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क की पट्टी से टकरा गई। जिससे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, लोग उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत लखन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई भगवत ने बताया कि मृतक लखन दो भाई व एक बहन में बड़ा था और वह सिंदवाहा से ग्राम पंचायत सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें