ललितपुर। श्री दीपचंद्र चौधरी ग्रुप ऑफ कॉलेज में योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। संस्थान के चेयरमैन कमलेश चौधरी ने कहा कि जीवन के बेसुरेपर को दूर करने वाली रामवाण औषधि का नाम योग है। ‘योग’ का असली मकसद संसार को क्लेश मुक्त कराना है। मानसिक रूप से स्वस्थ स्त्री-पुरूष देश की बहुमूल्य दौलत हैं। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत योग प्रशिक्षण में प्राचार्य डा. जेएस तोमर ने कहा कि आसन वही, जो आसान हो। यदि हम सही ढंग से ‘ओम’ का उच्चारण करें, तो दो-चार दिन में असर दिखने लगेगा। अवसाद, तनाव, कुंठा तथा अन्य मानसिक उलझनें दूर करने के लिए योग कारगर है। प्रो. भगवत नारायण शर्मा ने कहा कि जीवन, दैनिक जीवन का सागर है, हमें तैरना आना चाहिए। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखें। महापुरुषों के सारे सदगुण उनके शारीरिक व मानसिक उत्तम स्वास्थ्य के परिचायक हैं।
इस अवसर पर भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय से प्राप्त नैष्ठिक शपथ ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रो. एसबी सिंह एवं फिट इंडिया मूवमेंट के प्रभारी प्रो. रमेश पांडेय ने आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक नरेंद्र चौधरी, प्रवीण चौधरी, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्रो. आदित्य मिश्रा, प्रो राकेश राजन, प्रो नीलेश जैन, प्रो पुष्पेंद्र वर्मा, प्रो हासिम अली, प्रो केपी कोरी, प्रो सुरेंद्र साहू, प्रो जीदास, प्रो रमेश कुमार, प्रो अभिषेक रावत, प्रो रामेंद्र कुमार, प्रो कामिनी जैन, प्रो सुमिता पांडेय, प्रो एकता शर्मा, प्रो पलक जैन, प्रो प्रज्ञा सिसौदिया, मनीष रायकवार, राहुल चतुर्वेदी, सौरभ सेंगर, राजीव, भावना, प्रो भावना चढार, प्रो दीपिका वर्मा, प्रो अन्नू जैन, प्रो श्वेता ठाकुर, प्रो महेन्द्र झां, मयूरी शर्मा, यशिका जैन, सुमन कुमार, आकाश राय, यासमीन जहां, नीलेश नामदेव, शुभम नामदेव, प्रदीप कुमार गंगेले, सीताराम, तीरथ आदि मौजूद रहे।