संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मजदूरों को करने गए लोगों को बंधक बनाए जाने की शिकायत जखौरा के ग्राम लखनपुरा के मजरा नंदीपुरा निवासी चउंवा सहरिया ने की है। सहरिया ने वहां की पुलिस से संपर्क कर बंधक बनाए गए लगभग 34 लोगों को मुक्त कराए जाने की मांग की है।
सहरिया ने बांसी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि दीपावली से पहले वह मजदूरी करके जलगांव से लौट रहा था। उसे जलगांव स्टेशन पर एक ठेकेदार मिला था, जिसने खुद को औरंगाबाद का निवासी बताया था। उसने कहा किउसे काम के लिए मजदूरों की जरूरत है।
कुछ दिन उसका फोन आया और उसने कहा मजदूर भेजने के लिए कहा। किराये के लिए उसने सात हजार रुपये भी यूपीआई के माध्यम से भेजे। इसके बाद कारी पहाड़ी से 10, टीकर से 13 और नंदीपुरा से 11 लोग बच्चों को साथ लेकर मजदूरी के लिए चले गए। इनमें उसके दो बेटी-दामाद और बच्चे भी शामिल हैं। उसने कहा है कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी का फोन आया था। उसने बताया कि ठेकेदार उनका उत्पीड़न कर रहा है। उनको वहां से आने नहीं दे रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ठेकेदार से संपर्क किया गया है। उसने कहा कि इन लोगों ने एडवांस में पैसे ले रखे हैं। जब काम पूरा हो जाएगा तो सभी को भेज दिया जाएगा।
-
श्रम विभाग को इस संबंध शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
अनिल कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी।