ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम चंदेरा में निर्माणाधीन भवन पर काम करने के दौरान पास से निकले बिजली के तारों में सरिया टच हो जाने से एक मजदूर झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ग्राम डोंगराकलां निवासी कल्याण (36) पुत्र ग्यासी शुक्रवार को चंदेरा में एक भवन के निर्माण के लिए काम कर रहा था कि शाम को करीब साढ़े पांच बजे सरिया उठाते समय निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से निकले बिजली के तारों में सरिया छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। गनीमत रही कि सरिया छूने के बाद फाल्ट होने पर बिजली बंद हो गई। जिससे वह झटका से गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। उसके साथ अन्य मजदूर भी साथ में थे जो बाल-बाल बच गए।