फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार पुलिस ने ग्राम जिजरवारा से एक संदिग्ध आरोपी को एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थाना बार में तैनात एसआई रमेश चौहान ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते चार सितंबर की रात को साढ़े आठ बजे ग्राम जिजरवारा में गश्ती के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी करके पकड़ लिया और पूछताछ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पकड़े आरोपी ने अपना नाम थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम बलरगुंवा निवासी मुकुंद पुत्र सोबरन बताया। थाना बार पुलिस ने एसआई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें