फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खंभों की मरम्मत और बदलने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में जगह-जगह खराब खंभों की मरम्मत और बदलने का काम विभाग ने शुरू करा दिया है। विभाग ऐसे खंभों को चिह्नित कर रहा है, जो नीचे जमीन के पास से जंग लगने के कारण गलकर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के पास गलकर खराब हो चुका खंभा काफी झुक गया था। इसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। अन्य जगहों पर भी खंभों के गिरने और हादसा होने का भय है। अमर उजाला ने इस खबर को 10 जुलाई के अंक में पेज दो पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बिजली विभाग ने अब खराब हो रहे खंभों को चिह्नित कराकर बदलने का काम शुरू कर दिया है। जिला परिषद के पास झुके हुए खंभे को हटवा दिया है और लटक रही केबलों को कसने के साथ ऊंचाई बढ़ा दी है।
विभाग ने यहां ओवरलोड की समस्या देखते हुए इसी स्थान पर सौ केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया है। चांदमारी, लक्ष्मीपुरा में स्टेट बैंक के सामने समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर जर्जर खंभों को बदलने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें