फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिलाओं ने बैनामों से बचाई 3.31 करोड़ रुपये की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में जनवरी माह तक करीब 5162 महिलाओं के नाम पर बैनामे हुए हैं। इनसे उन्होंने 3 करोड़ 31 लाख स्टांप ड्यूटी की बचत की है। गौरतलब है कि महिलाओं को स्टांप ड्यूटी में एक प्रतिशत छूट मिलती है। अभी तक यह छूट सिर्फ दस लाख तक की मालियत वाली संपत्तियों पर थी। अब कैबिनेट मंजूरी के लिए एक करोड़ तक की संपत्तियों पर ऐसा प्रस्ताव भेजा गया है। इससे बैनामों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
हाल ही में बैनामों में महिलाओं को स्टांप ड्यूटी में छूट की सीमा बढ़ाने की कवायद चल रही है। हालांकि, अभी भी जनपद में 60 से 70 प्रतिशत बैनामे महिलाओं के नाम पर हो रहे हैं। इस वर्ष अभी तक नजर डालें तो महिलाओं के नाम बैनामों से 3.31 करोड़ रुपये की बचत की गई है। बीते जनवरी में 310 बैनामों में महिलाओं ने करीब 24 लाख रुपये की बचत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

::::
अभी यह प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा गया है, अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो बैनामों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि अभी भी 60 से 70 प्रतिशत बैनामे महिलाओं के नाम पर हो रहे हैं। - केके दीक्षित, एआईजी स्टांप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें