फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन से पानी न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्ड नंबर एक की महिलाएं पहुंची कलक्ट्रेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भीषण गर्मी के दौरान पेयजल के लिए परेशान वार्ड नंबर एक की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे राजेश श्रीवास्तव को सौंपकर पानी की समस्या दूर करने की मांग की।
मोहल्ला सिद्धनपुरा वार्ड नंबर एक नेहरुनगर में पानी की टंकी बनने के बाद पाइपलाइन बिछाकर पानी छोड़ दिया गया लेकिन गली नंबर तीन व चार में पानी की सप्लाई न मिलने से यहां के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर पार्षद ने जल संस्थान के कर्मचारियों को अवगत कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान न हुआ तो घंटाघर पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी। ज्ञापन पर सीतारानी, रजनी,रचना, शीला, पूजा, शांति, मुन्नीबाई, उमादेवी, मुस्कान, लीला के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें