फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भावनी बांध पर मछली आखेट का ठेका लेने वाले कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- टेंट में घुसकर की तोड़फोड़, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बांध पर मछली पकड़ने का ठेका लिए ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ टेंट में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला रावतयाना निवासी कैलाश नारायण कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह थाना बार क्षेत्र में स्थित भावनी बांध में मछली आखेट का ठेका लिए है। बांध पर ही टेंट लगाए हुए है, जिसमें वह व उसके मछली पकड़ने वाले ठेकेदार रहते हैं। 9 अप्रैल को गजेंद्र राजा, रामसहाय यादव निवासी ग्राम भावनी, राजपाल, संजू यादव निवासी ग्राम मोतीखेरा उसके टेंट पर आए। यहां कर्मचारी कैलाश व अरविंद उर्फ छोटे के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लात घूंसों से मारपीट की। साथ में टेंट के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। मछली रखने वाले बॉक्सों को फाड़ दिया और मछली का नुकसान कर दिया। साथ में मछली लेकर भाग गए। भागते समय आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें