फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराब बिक्री को बंद करने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नयागांव में शराब बंदी को लेकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि नयागांव में दबंगों ने साठगांठ कर पूरे गांव में कच्ची शराब बेचने का गोरखधंधा खोल रखा है। विरोध करने पर आए दिन विवाद, झगड़ा-फसाद और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। महिलाओं का आरोप है कि दबंग किस्म गांव के लोगों व उनके परिजनों को जबरन शराब पिलाते हैं जिससे महिलाओं के परिवार टूटने की कगार पर पहुंच चुके हैं। नाबालिग बच्चों को भी जबरन शराब पिलाकर उन्हें नशे का आदि बनाया जा रहा है। बच्चों या बड़ों को शराब का सेवन करने से मना करने पर आए दिन महिलाओं से मारपीट की जाती है और घर से निकालने की धमकी दी जाती है।
जाखलौन थाने में भी इस प्रकरण को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई न करते हुए उल्टा महिलाओं को धमकाकर थाने से भगा देते हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर शराब बेचने वाले और शराब बेचने में सहयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। ज्ञापन पर हरीबाई लोधी, सपना, ऊषा, रेखा, गुडडी, धनुषकुमारी, देवा आदि के हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें