फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लाठी-डंडों और पत्थर से हमला कर ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा/ललितपुर। सोमवार शाम को थाना मड़ावरा के ग्राम हंसरी निवासी राजेंद्र सिंह पर गांव के ही 12-15 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थर से हमला कर दिया। पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी। वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी विपक्षियों ने रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल हो गया। गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

मृतक के भाई शिशुपाल के मुताबिक उसका बड़ा भाई राजेंद्र सिंह (45) घर से कुछ दूर सड़क किनारे लकड़ी का खोखा रखकर दुकान चलाता था। सोमवार शाम राजेंद्र दुकान बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही 12-15 लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राजेंद्र रक्त रंजित हो गया और मरणासन्न होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर पत्थर से हमला किया। वे लोग मौके पर पहुंचे और राजेंद्र सिंह को लहूलुहान अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। आसपास के थानाें से पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक चार भाइयों में बड़ा था और उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। सीओ केके मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें