फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक पीने से महिला की मौत

विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : ?????????
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम पिपरिया में एक महिला की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पिपरिया निवासी सुमन (28) पत्नी रविंद्र सिंह ठाकुर बीते रोज मंगलवार दोपहर घर में ही थी, जबकि अन्य सभी परिजन घर से बाहर गए थे। इसी दौरान महिला ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। शाम चार बजे जब परिजन घर पहुंचे, तो महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। परिजन उसे उपचार के लिए पहले बिरधा अस्पताल ले गए। लेकिन, उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे ललितपुर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया, जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के जेठ अरविंद सिंह ने बताया कि जब वह लोग अलग-अलग काम से घर से बाहर गए थे, तभी उसकी बहू सुमन ने बीज में डालने वाली दवा पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने कीटनाशक का सेवन किस कारण से किया, यह किसी को पता नहीं है। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें