घंटाघर चौराहा पर आतिशबाजी करते श्रद्धालु।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन पर शहर में जश्न का माहौल रहा। शाम होते ही जहां मंदिर में झालर से रोशन हो उठे, वहीं शहर के ह्दय स्थल घंटाघर प्रांगण में नगर के श्रीराम के भक्तों ने दीप जलाकर देश का नक्शा बनाया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए और आतिशबाजी भी की गई। नागरिकों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट झलक रहे थे।
मोहल्ला लक्ष्मीपुरा स्थित श्रीरामराजा मंदिर शाम होते ही रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। उधर, शाम होते ही घंटाघर प्रांगण में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे एकत्रित हो गए। उन्होंने दीप जलाकर कर भारत का नक्शा बनाया।
थानेश्वर मंदिर में भी कई लोगों ने पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्टेशन क्षेत्र में भी शंख झालर बजाकर युवाओं ने खुशी जाहिर की।
लक्ष्मीपुरा स्थिति श्रीरामराजा मंदिर में की गई रोशनी- फोटो : LALITPUR