फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराबबंदी को लेकर महिलाओं-बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। महरौनी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनवारा-दरौना में रविवार को महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने शराबबंदी को लेकर रैली निकालकर पूरे गांव में जागरुकता फैलाई। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शराब को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिलाएं लंबे समय से विरोध कर रही हैं। ग्राम नैनवारा-दरौना की महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों ने शराब बंदी को लेकर रैली निकाली और बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि कोई भी व्यक्ति गांव की सीमा में अवैध रूप से शराब बेचने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
अभियान में गांव की आशा कार्यकर्ता, स्वयं-सहायता समूह (सखी) एवं समूह की महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिलाओं ने रैली के साथ ही गांव में शराबबंदी लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प भी दोहराया। शराबबंदी की इस मुहिम को सर्वदा जनकल्याण ट्रस्ट लखनऊ की पहल और सहयोग से आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें