फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बोरी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में बोरी में महिला का शव मिला। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना बार अंतर्गत ग्राम बसतगुवां व मथुरा के बीच स्थित शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में एक मछुआरा मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसे भराव क्षेत्र में प्लास्टिक की बोरी उतराती दिखी। वह बोरी के पास गया और खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिला की लाश रखी थी। थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को बाहर निकाला। उसकी उम्र 30-35 वर्ष थी। दाएं हाथ पर काला धागा बंधा था, जबकि हाथ पर अंग्रेजी में आर जगदीश गुदा है। हथेली पर धार्मिक चिन्ह ओम भी गुदा है। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की हत्या कर शव को बोरी में बंद कर नदी में बहा देने का अनुमान लगाया। गांव के लोगों का कहना है कि हाल में हुई बारिश से गोविंद सागर बांध के गेट खोले गए थे, जिसका पानी शहजाद बांध में आता है। उक्त पानी के जरिये ही यह बोरी में बंद शव बहता हुआ आया। थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। शिनाख्त होने के बाद पता चलेगा कि उसके साथ क्या घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें