फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर के अंदर रस्सी के फंदे से महिला का शव लटकता मिला। मृतका के भाई ने पति पर शराब के नशे में की गई मारपीट और आए दिन की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर निवासी सुनीता (32) शनिवार को अंदर से बंद कमरे में छत के कुंदे पर फंदे से लटकती मिली। मृतका के भाई सतीश ने बताया कि शनिवार को सुनीता घर पर अपने 12 वर्षीय पुत्री महक व सात वर्षीय पुत्र प्रभात के साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसका पति जितेंद्र लोधी शराब के नशे में आया और सुनीता से मारपीट की। इसके बाद सुनीता का पति घर से चला गया। इधर, सुनीता ने घर में रखी रस्सी उठाई और कमरे के अंदर जाकर कुंडी लगा ली। दोनों बच्चों ने मां को रस्सी सहित कमरे में जाता देखा तो वह भागकर पास में रहने वाले अपने चाचा राघवेंद्र व देवी को बुलाने दौड़े। दोनों ने सुनीता को काफी आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा। सुनीता फंदे पर मृत अवस्था में लटकती मिली।
पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें