फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर गूंजी खुशियों की किलकारी: वंदे भारत में सफर कर रही महिला ने बेटी को दिया जन्म, स्टाफ ने की मदद

Fri, 22 Mar 2024 06:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने बेटी को जन्म दिया है। महिला सफाई कर्मियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर चद्दर लगाकर प्रसव कराया।
विज्ञापन
पर्दा लगाकर प्रसव कराती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरत निजामुद्दीन से टीकमगढ़ की ओर यात्रा कर रही महिला को अचानक प्रसव पीढ़ा हुई। उसके बाद उसे ललितपुर स्टेशन पर उतारा गया, जब तक एंबुलेंस आती उससे पहले उसकी पीड़ा बढ़ने लगी, महिला टीसी स्टॉफ व महिला सफाई कर्मियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर चद्दर लगाकर प्रसव कराया।

विज्ञापन


इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला का नाम रोशनी पत्नी रवि रजक निवासी सौतेला जिला टीकमगढ़ बताया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसने बेटी को जन्मदिया है। जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें