फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद का नाम बढ़ाने वाली नारी शक्ति का हुआ सम्मान

Fri, 23 Dec 2016 01:37 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
म‌‌हिला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें जनपद की पांच महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये की धनराशि का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाली महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित की गई हैं। इसमें जनपद की पांच महिलाएं भी शामिल हैं। ग्राम राजघाट रानीपुरा विकास खंड जखौरा की निवासी विमला देवी जो कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं, को जनजाति वाहुल्य क्षेत्रों में सहरिया समुदाय के लोगों को आत्म निर्भर बनाने एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए, महिला थानाध्यक्ष प्रीति व्यास दीक्षित को वूमेन पावर लाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ऑपरेशन मुस्कान द्वितीय के सफल संचालन के साथ ही परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से प्रार्थना पत्रों के निस्तारण और बाल मजदूरी के उन्मूलन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मिर्चवारा की ग्राम प्रधान भारती, मैनवार (बिरधा) की प्रधान कुसुम यादव तथा मड़ावरा की प्रधान कस्तूरी सोनी को ग्राम पंचायत तथा ग्राम स्तर पर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने तथा जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 01 लाख रूपये की धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता के सौजन्य से सभी पांच महिला प्रतिभागियों को शाल भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इण्टर कॉलेज के सभागार में ही किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण लक्षकार, सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल, वंदना निरंजन तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिशुपाल सिंह यादव ने रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित सभी महिलाओं की प्रशंसा की तथा अन्य लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। इस अवसर पर डीपीओ दीपिका घोष, बीएसए संतोष कुमार राय, डीआईओएस आरपी वर्मा, सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड़ दुबे सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष प्रतिभागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें