फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरियां पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
train trak.jpg - फोटो : train trak.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर तीन नंबर प्लेटफार्म से नेहरूनगर जाने के लिए रेल पटरियां पार करते समय एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उसकी सास और दो बच्चों के सामने हुआ। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी शांति कुशवाहा (31) पत्नी अशोक कुशवाहा मंगलवार की शाम को इलाइट क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के यहां अपनी सास सुुुशीला और दो बच्चों को लेकर फलदान समारोह में शामिल होने गई थी। समारोह के बाद जब वह रात में करीब सवा 11 बजे लौट रही थी। प्लेटफार्म के रास्ते नेहरूनगर स्थित अपने घर जाने के लिए उसने प्लेटफार्म तीन पर बाउंड्री के रास्ते जाने के लिए सास और पुत्र को रेल पटरियां पार करा दीं, उसकी पांच वर्षीय पुत्री प्लेटफार्म पर उतरने के लिए मां का इंतजार कर रही थी। जब महिला अपनी पुत्री को लाने के लिए प्लेटफार्म की ओर बढ़ी तभी तेज गति से चली आ रही एपी एक्सप्रेस की ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ट्रेन आती देख सास ने चिल्लाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतका के पति अशोक ने बताया कि उसके एक पुत्री व एक पुत्र है और इस दुर्घटना से उसकी मां की हालत में बिगड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें