फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के उत्पीड़न पर त्वरित करें कार्रवाई

विज्ञापन
विकासभवन सभागार महिला जन सुनवाई करती राज्यमहिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायवाल - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। इस दौरान उन्होंने आठ शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विभागों को निस्तार के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में आठ महिलाओं ने शिकायती पत्र दिए। इनमें नेहरूनगर, विष्णुपुरा व ग्राम पाचैनी की पांच महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना बनाए जाने की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र आए। जिस पर परियोजना अधिकारी डूडा व परियोजना निदेशक डीआरडीए को नियमानुसार आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनसुनवाई के दौरान तालगांव, ललितपुर व जिला सागर के दो प्रकरण घरेलू हिंसा संबंधी मामले आए। इसमें क्षेत्राधिकारी सदर को पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए निर्देशित किया गया। एक मामला न्यायालय में विचाराधीन पाया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 112 एवं 1090 जारी किए गए हैं, इन नंबरों पर कोई भी महिला किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अन्याय के प्रति विरोध करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुष्पा वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें