फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा में एक महिला की अज्ञात कारणों से आग लगने से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम मिर्चवारा निवासी सुषमा (28) पत्नी ध्रुव कुमार निरंजन सोमवार दोपहर में अपने बच्चों के साथ घर पर थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर फसल की कटाई के लिए गए थे। इसी दौरान करीब तीन बजे महिला किसी प्रकार आग से झुलस गई। चीखने पर आसपास के लोगों ने एकत्रित हो गए और खेत पर काम कर रहे उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे और किसी प्रकार महिला की आग बुझाई। लेकिन, तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी और फिर झांसी में भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।
लेकिन, ग्वालियर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के देवर चंद्रशेखर ने बताया कि सोमवार को परिवार के सदस्य खेत पर फसल की कटाई को गए थे, भाभी घर में थी। वह कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान थी। मृतका की तेरह साल पहले शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। मृतका का मायका ग्राम ककरुआ महरौनी में है। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें