संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जमीन के विवाद पर पुलिस पर विरोधियों का साथ देने का आरोप लगाते हुए जाखलौन निवासी अंजू ने सोमवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। हालत बिगड़ने पर उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
अंजू का आरोप है कि जमीन के विवाद में विपक्षी के साथ मिलकर पुलिस उस पर दबाव बना रही है। उसके परिजनों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस उनको जेल भेजने पर आमादा है। उसके परिजन भी पुलिस के पास विरोधियों की शिकायत करने गए थे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अंजू ने जाखलौन में तैनात एक दरोगा पर विरोधियों से सांठगांठ करने के आरोप लगाए हैं।
दरोगा के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल
शराब की दुकान में दरोगा और एक व्यक्ति के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो मे दरोगा हाथ में एक फाइल भी लिए हुए है और उसमें पूर्व में दर्ज हुए मुकदमा को लेकर बातचीत कर रहा है। दरोगा थाना जाखलौन में तैनात बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
-
21 मार्च को दर्ज हुई थी अंजू और उसके भाई पर रिपोर्ट
थाना जाखलौन पुलिस ने 21 मार्च को एक रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें कस्बा जाखलौन निवासी विपक्षी ने 20 मार्च की शाम को राजेंद्र उर्फ बढ़े भाई व उसकी बहन अंजू पर गाली देकर धमकी देने का आरोप लगाया था।
-
महिला कोअस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी स्थिति ठीक है। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में आया कि अंजू व विपक्षी के बीच एक दुकान को लेकर विवाद है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 20 मार्च को विपक्षी ने अंजू व उसके परिजनों पर गाली, पिटाई करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिसमें एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक