फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: साइबर थाना की मिली सौगात तो ठगी के शिकार लोगों को मिलने लगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में वर्ष 2024 में साइबर क्राइम थाना स्थापित होने के बाद ऑनलाइन ठगी के मामलों में कार्रवाई तेज हुई है। पहले जहां साइबर अपराध के पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने और कार्रवाई के लिए थाना-कोतवाली का चक्कर लगाना पड़ता था। अब साइबर क्राइम थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कई पीड़ितों की ठगी गई रकम वापस उनके खातों में पहुंच चुकी है। पिछले दो वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो साइबर थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत के एक हजार से अधिक मोबाइल फोन को खोजकर उनके स्वामियों को सौंपे।
वर्ष 2024 में जनपद की पुलिस लाइन में साइबर क्राइम थाना स्थापित हुआ। साइबर क्राइम थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर फ्रॉड की शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम संबंधित बैंक और भुगतान प्लेटफॉर्म से संपर्क कर रकम होल्ड कराने और वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर देती है। उन्होंने यह भी बताया कि समय रहते शिकायत मिलने पर रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
विज्ञापन

पिछले दो वर्ष के दौरान एक हजार से अधिक मोबाइल फोन को खोजकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। जबकि अलग-अलग पीड़ितों से फ्रॉड हुई करीब 60-70 लाख रुपये की धनराशि को खातों में होल्ड कराकर पीड़ितों के खातों में वापस कराया। साइबर थाना में वर्ष 2024 में साइबर अपराध से संबधित 32 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जबकि वर्ष 2025 में 43 और वर्ष 2026 में अब तक 22 मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि साइबर क्राइम थाना स्थापित होने से साइबर अपराध के मामलों में तेजी से कार्रवाई हो रही है। लोगों से अपील है कि किसी प्रकार का ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
-
साइबर ठगी से बचने के उपाय
- एटीएम और क्रेडिट कार्ड का सीवीवी नंबर कभी शेयर न करें।
- पैसे रिसीव करने के लिए यूपीआई पिन नहीं डालना होता है।
- मनी ट्रांजेक्शन से संबंधित ओटीपी किसी से शेयर न करें।
- लॉटरी वाले कॉल, एसएमएस या ईमेल से सावधान रहें।
- कार्ड या पेमेंट संबंधित जानकारी डालते समय वेबसाइट का यूआरएल जरूर चेक करें।
- ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें