फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ग्रीन एनर्जी का हब बना ललितपुर, आठ सोलर प्लांट, छह ट्रांसमिशन केंद्र भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बीते 29 वर्षों में जनपद ग्रीन एनर्जी का हब बन गया है, इसके तहत जनपद में आठ सोलर प्लांट बनकर तैयार हुए हैं, तो वहीं 720 केवी और 132 केवी के दो पारेषण उपकेंद्र बनाए गए हैं, जबकि चार पारेषण उपकेंद्रों का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है।
जनपद ललितपुर ने बीते कुछ वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 29 वर्ष पहले तक जहां बिजली विभाग का एक ही खंडीय कार्यालय हुआ करता था और एक ही बिजली घर में स्थापित चंद फीडरों से ही पूरे शहर को बिजली आपूर्ति की जाती थी। जबकि पूरे जनपद को एक पारेषण केंद्र रोंड़ा और मात्र बारह सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति होती थी। वर्तमान में अब जनपद दो खंडीय कार्यालय के साथ ही सर्किल कार्यालय भी संचालित हो रहा है। वहीं जनपद में 29 वर्षों में दो नए पारेषण केंद्रों कल्यानपुरा 720 केवी क्षमता, महरौनी 132 केवी क्षमता का नया पारेषण केंद्र संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ हीग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के लिए जनपद में 1620 करोड़ रुपये की लागत से चार पारेषण उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से जनपद में उत्पादित ग्रीन एनर्जी (सोलर एनर्जी) से बनाई जाने वाली बिजली को ग्रिड तक पहुंचाया जाएगा। तालबेहट के ग्राम बंदेसरा खांदी में 81 एकड़ जमीन पर 1400 करोड़ की लागत से 765 केवी का क्षमता का पारेषण उपकेंद्र, बिरधा के ग्राम बंगरिया में 11 एकड़ जमीन पर 80 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी क्षमता का पारेषण उपकेंद्र निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा महरौनी के ग्राम बैजनाथ में दो एकड़ जमीन पर 40 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी क्षमता का पारेषण उपकेंद्र और मड़ावरा के ग्राम टीकरा में साढ़े दस एकड़ जमीन पर सौ करोड़ रुपये की लागत से पारेषण उपकेंद्र का निर्माण हो रहा है।

आठ सोलर प्लांट हुए स्थापित
जनपद में बीते 15 वर्षों में ही आठ सोलर प्लांट स्थापित हो गए हैं, इनमें पठाविजयपुरा में दस और 20 मेगावाट क्षमता के दो, अमरपुर में दस और पंद्रह मेगावाट क्षमता के दो, महरौनी खुर्द और ग्राम बारचौन एवं ग्राम खडोवरा़ में में दस-दस मेगावाट क्षमता के एक-एक सोलर प्लांट स्थापित हैं। जबकि जाखलौन पंप केनाल पर 5.92 मेगावाट का एक सोलर प्लांट स्थापित है। इस प्रकार जनपद में आठ सोलर प्लांट से 90.92 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

-जनपद के ग्राम चिगलौआ में थर्मल पावर स्टेशन, बजाज पावर प्लांट का निर्माण वर्ष 2010 में बजाज समूह द्वारा शुरू किया गया था। इसमें पहली यूनिट जून 2015, दूसरी व तीसरी यूनिट 2016 में शुरू की गई थी। इस पावर प्लांट में 660 मेगावाट की 3 यूनिट से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें