फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप में भी कांपे हाड़, संक्रांति पर दिखा ठंड का असर

Sun, 15 Jan 2017 01:12 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
सरदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार को खिली धूप में भी लोगों पर ठंड का खासा असर दिखाई दिया। कोहरा तो छंट गया, लेकिन ठंड से फिलहाल निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस मौके पर अधिकतम तापमान 21 डिगी सेल्सियस और न्यूनतम 7 रहा।
विज्ञापन



ठंड ने शनिवार को विकराल रूप कायम रखा। कड़ाके की ठंड से लोगों के हाड़ कांप गए। शाम होते ही ठंड और अधिक बढ़ गई। इसके चलते गलन से लोगों के हाथों ने काम करना कम कर दिया। शनिवार को धूप निकलने के बाद भी गलन का साफ असर दिख रहा था। शाम को जनपद का न्यूनतम पारा और गिर गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। गलन के चलते हाथ व पैर की उंगलियों ने जवाब देना शुरू कर दिया। इससे लोग अलाव जलाकर आग के ही आसपास बैठकर ठंड से बचते दिखे।

अधिकांश लोग शाम होते ही घरों में ही दुबक गए। लोग दोपहर तक हल्की धूप में खड़े होकर खुद को राहत देते रहे। शनिवार को धूप निकलने के बाद भी ठंड का एहसास ज्यादा लोगों को होता रहा। इस हल्की धूप से ठंड में  फिलहाल जल्द ही कोई राहत नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है। शाम को चार बजे से ही ठंड के एहसास ने लोगों को घरों में बंद रहने को विवश कर दिया। ठंड में जिनको घर से बाहर निकलना पड़ा। वह खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढककर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें