फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी विसर्जन से लौटे युवकों ने शराब पीकर काटा हंगामा

विज्ञापन
daru.jpeg - फोटो : daru.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरौनीखुर्द में देवी प्रतिमा विसर्जन के बाद गांव लौटे कुछ युवकों ने देवी पंडाल के पास शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महरौनी खुर्द में ग्रामीण भक्तों ने गांव में नवरात्रि में देवी पंडाल लगाकर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की थी। नौ दिनों तक गांव वालों ने खूब भक्ति भी की और दसवीं के दिन देवी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। देवी प्रतिमा विसर्जन करने के बाद कुछ युवक शराब के नशे में गांव में लौटे और देवी पंडाल के पास जमकर हंगामा काटा और गांव में कुछ लोगों से किसी बात को लेकर भिड़ गए और आपस में मारपीट करने लगे। यह देख ग्रामीणों ने जब बीच बचाव का प्रयास किया तो गालियां देते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट करते रहे। यहां तक कि दो युवक तो एक दूसरे से काफी देर तक लिपटकर मारपीट करते हुए जमीन पर गिर भी पड़े जिस पर कुछ ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया तो दूसरा युवक धमकियां देते हुए भाग खड़ा हुआ। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो जमकर वायरल हो रहा है। चकमहरौनी निवासी रंजीत ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर देवी प्रतिमा विसर्जन के बाद आए कुछ लोगों पर शराब के नशे में मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें