फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की समस्याओं का निस्तारण कराने वाली पार्टी को देंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की मुहिम के तहत छात्राओं ने कहा कि युवाओं की समस्या का निस्तारण कराने वाला वोट का हकदार है, इसलिए मतदान जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान करने से पहले प्रत्याशी से उनकी प्राथमिकताओं की जानकारी जरूर लेना चाहेंगे। इसके बाद खुद वोट डालने के साथ ही परिवार व आसपास के लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। पेश है छात्राओं से बातचीत के अंश।
विज्ञापन

युवाओं की समस्याओं का निस्तारण कराने वाला वोट का हकदार है। पहली बार मौका मिला है इसलिए खुद वोट डालने के साथ ही परिवार और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करूंगी। विनीता राजपूत
लोकतंत्र के पर्व में अपना योगदान देने का अवसर मिला है। युवा मतदाता ही देश की दिशा बदल सकता है। इसलिए सभी लोगों को मतदान करना चाहिए।-अनमोल शर्मा
पहले दूसरों को मतदान करते देखा था हम भी इस बार पूरे उत्साह से शिक्षा, रोजगार और विकास की उम्मीद को लेकर मतदान करूंगी। -निधि राजपूत
लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं का बड़ा योगदान होता है। इसलिए वह अपना वोट डालने के बाद परिवार व आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगी।-अंजली राजा
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार परक सोच रखने वाले को वोट देना पसंद करूंगी। पहली बार मतदान का मौका मिलेगा इसलिए वोट डालने जरूर जाऊंगी।-मनीषा
पहली बार मतदान करने का उत्साह है लेकिन वोट देने से पहले ऐसे प्रतिनिधि का चयन करूंगी जो छात्र छात्राओं के हितों की बात कर सके। रमन चतुर्वेदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें