फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर होगा मीटरों का सर्वे

Tue, 22 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में ओवरलोड, विद्युत चोरी रोकने और राजस्व में वृद्धि करने के लिए विद्युत विभाग ने अब बिजली खपत के अनुसार मीटरों का विद्युत लोड बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग द्वारा घर- घर जाकर मीटर की रीडिंग के दौरान सर्वे कर लोड बढ़ाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा शहर में 23,600 घरेलू कनेक्शन और 3,500 से अधिक कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन जारी किए गए हैं। मीटर की रीडिंग लेकर बिजली का बिल मुहैया कराने का कार्य एक कंपनी कर रही है। उक्त कंपनी के 14 मीटर रीडरों द्वारा घर- घर जाकर रीडिंग लेकर उपभोक्ताओं को बिल दिए जाते हैं। शहर में आए दिन उपभोक्ताओं द्वारा बिल उपलब्ध नहीं कराए जाने, मीटर सही होने के बाद भी रीडिंग से बिल नहीं निकालने, कभी अधिक तो कभी कम रीडिंग का बिल बनाने जैसी तमाम शिकायतें मिल रही हैं। इस कारण विद्युत अधिकारियों ने मीटरों से बिल बनाने की सच्चाई जानने के लिए कंपनी मैनेजर को मीटर रीडरों पर शिकंजा कसने और ईमानदारी के साथ पूर्ण बिल रीडिंग से बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्युत अफसरों ने एक किलोवाट वाले संयोजनों का विद्युत भार खपत के अनुसार बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। इससे जहां सही खपत की जानकारी मिल सकेगी, वहीं विद्युत भार बढ़ने से राजस्व में भी वृद्धि हो सकेगी। विदित हो कि शहर में अब भी बहुत से उपभोक्ताओं के घरों या दुकानों में अधिक खपत होने के बाद भी एक किलोवाट का संयोजन है।
घटिया उपकरणों की जांच की जाएललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना ने वीआईपी दौरे पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति पर विभाग की मंशा पर सवाल उठाए हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब भी जिले में किसी वीआईपी या मंत्री का दौरा होता है तो दिन भर निर्बाध आपूर्ति बनी रहती है। उस दिन न तो कहीं पर ट्रिपिंग होती है और न ट्रांसफार्मर खराब होते हैं। जबकि, आए दिन बंच केबल में फाल्ट आने से टूटकर गिर रही है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि विद्युत विभाग को सप्लाई  वाले उपकरणों की जांच कराई जाए। इस मौके पर सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू, राजेंद्र गुप्ता, जिनेंद्र जैन, शिवप्रसाद श्रोतीय, राजमल जैन बरया, मनोज शर्मा, राजकुमार गुप्ता, भगत सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें