फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम की अंग्रेजी नहीं जानते बच्चे

Tue, 22 Sep 2015 11:09 PM IST
ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय बाल गृह में अध्ययनरत बच्चों को मैंगों (आम) की अंग्रेजी नहीं आती है। यही नहीं, जब एक बच्चे से इंडिया कहां है के बारे में पूछा गया तो उसने जवाब में दिया भारत में। यही नहीं, सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। इसका खुलासा जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता के निरीक्षण मेें हुआ।  उन्होंने ग्राम दैलवारा स्थित राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इस संबंध में जब अधीक्षक से सवाल जवाब किए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद बच्चों के शैक्षिक स्तर को जांचने के लिए प्रश्न पूछे। बच्चों से मैंगों की अंग्रेजी पूछी तो जवाब आया बता नहीं सकते। एक बच्चे से पूछा इंडिया कहां है तो जवाब आया भारत में। इस मौके पर अधीक्षक संजय कुमार सोनी, मनोवैज्ञानिक नंदलाल, दयावती, संगीता मौर्या, गायत्री देवी, कंछेदीलाल, मुन्नू, विष्णु प्रसाद, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें