फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम परौंदा में महिला का शव सोमवार को घर के सामने बने शौचालय में साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए और ससुरालियों पर उनकी बेटी की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम निवासी सुषमा (23) पत्नी रामराजा सोमवार को घर ही थी, जबकि उसके ससुरालीजन काम में व्यस्त थे। इसी दौरान उसका ससुरालियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया और वह घर के बाहर रोड के दूसरे ओर बने शौचालय में चली गई। इसके कुछ देर बाद वहां से उसका पति शौचालय के पास से निकला तो जाली से पत्नी को फंदे पर लटकता देखा जिस पर उसने अपनी मां और अन्य परिजनों को बुलाया और किसी प्रकार शौचालय के दरवाजे खोलकर देखा तो छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था।
जानकारी मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना पाकर उसके महरौनी अंतर्गत छपरट एवं ग्राम रोंड़ा से मायके वाले व रिश्तेदार भी पहुंच गए। थाना जाखलौन पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चचेरे ससुर ने बताया कि उसका एक मासूम बेटा है। मृतका के पिता पूरन ने बताया कि उनके जीजा ग्राम रोंड़ा निवासी श्यामलाल ने उनकी बेटी को दो साल की उम्र में ही गोद ले लिया था और उन्होंने ही उसका पालन पोषण करने के बाद शादी की है। वहीं मृतका के फूफा श्यामलाल ने बताया कि उन्होंने सुषमा की शादी करीब तीन वर्ष पहले की थी, जिसमें उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे, जिसके चलते उसकी बेटी को परेशान करते थे। बीते तीन दिन पहले ही उसके पति, ससुर व सास उसकी बेटी से मायके से डेढ़ तोला सोने की चेन लाने के लिए दबाव बना रहे थे और लड़ाई कर रहे थे जिस पर वह बेटी के ससुराल गया और समझा बुझाकर लौट आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या करके उसका शव शौचालय में टांगा गया है और मौके की परिस्थितियों से आत्महत्या प्रतीत नहीं होती है। फिलहाल जाखलौन पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें