फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन करे पूरे गांव की सफाई की बात, प्रधान के घर के सामने ही पड़ी गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। ब्लॉक मुख्यालय के निकट स्थित ग्राम रनगांव में विकास के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए गए लेकिन कस्बे में आज भी गंदगी और साफ-सफाई की समस्या जस की तस नजर आ रही है। गांव की मलिन बस्तियों समेत मुख्य मार्गों के आसपास नालियों की कमी है और जहां नालियां बनी भी हैं तो वह पर्याप्त सफाई के अभाव में गंदगी से बजबजा रही हैं। ग्राम प्रधान सपना के घर के सामने ही चोक पड़ी नाली और कचरे का ढेर व्यवस्था के दावों की पोल खोल रहा है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के लिए संचालित मनरेगा योजना रनगांव में दम तोड़ती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक के बीच अनबन के चलते मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

हैंडपंपों के पास गंदगी से दूषित पानी पीने को मजबूर लोग
गांव में पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता कार्यक्रम के नाम पर काफी धनराशि खर्च होने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आता। सार्वजनिक हैंडपंपों के पास गंदगी व्याप्त है, ग्रामीण दूषित हो चले पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। सौजना रोड पर स्थित हैंडपंप, नन्नीबाई के मकान के पास लगे हैंडपंप, राजेश खरे के मकान के पास लगे हैंडपंप का प्लेटफार्म जीर्णशीर्ण हो चुका है। उनके पास गंदगी का अंबार लगा है। राहगीरों एवं ग्रामीणों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर रनगांव में सार्वजनिक पेशाबघर बनवाए गए हैं लेकिन उचित रखरखाव एवं पर्याप्त साफ सफाई के अभाव में गंदगी से पटे पड़े पेशाबघरों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। गांव में गिरार तिराहे पर एवं मोती महाराज मंदिर के सामने बने पेशाबघरों की स्थिति काफी दयनीय है।
पुराने पंचायत भवन से उनके घर तक पक्की सड़क और नाली नहीं होने से उनके मोहल्ले में जलभराव होने से गंदगी, बदबू और मच्छरों के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान हैं।-नन्नीबाई, निवासी सौजना रोड
विज्ञापन

घर के पीछे लगे हैंडपंप को एक वर्ष से ज्यादा हो चुका है लेकिन आज तक उसका प्लेटफार्म नहीं बनाया गया जिसके चलते पानी खराब हो गया है। हैंडपंप से पानी निकालने में दिक्कत होती है।-नोनीबाई, मोहल्ला मेला
मोहल्ले में नाली न होने से घरों से निकलने वाला पानी दरवाजे और कुएं में भर जाता है। पानी रोक देने पर तालाब को जाने वाले रास्ते में पानी भर जाता है और जलनिकासी को लेकर आएदिन झगड़े होते रहते हैं।-कनई अहिरवार
अनंतरामगांव में मनरेगा योजना कई वर्षों से ठप्प सी पड़ी है। ग्रामीणों को मजदूरी नहीं मिल रही जिसके चलते कई लोग काम के लिये पलायन कर गए हैं। इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। अनंतराम अहिरवार, मनरेगा कार्ड धारक
घर से प्राइमरी स्कूल तक नाली वर्षों से चोक पड़ी है, मोहल्ले में सफाईकर्मी महीनों से नहीं आया है। सीसी रोड पर गंदगी और कीचड़ बह रहा है, मंदिर जाने वाली महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है।-शैलेंद्र सिंह, ग्रामीण
क्या बोले जिम्मेवार
गांव में नाली सफाई का काम, हैंडपंप रिबोर, सचिवालय मरम्मत आदि का काम बजट के अनुसार करवाया गया है। बजट मिलने पर नाली एवं सीसी रोड का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।- सपना, ग्राम प्रधान, रनगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें