फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्यालयों में ब्लैकबोर्ड की जगह लगेंगे सफेद व हरे बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्मार्ट क्लास रूम व पठन-पाठन के साथ बच्चों की आंखों की बेहतरी के लिए अब कक्षाओं में ब्लैक बोर्ड की जगह सफेद या हरे बोर्ड लगाए जाएंगे। यह बोर्ड विद्यालय की कंपोजिट ग्रांट से लगवाया जाएगा। साथ ही आवश्यक दवाएं व फर्स्ट एड और अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, इनमें करीब 1.27 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों को स्मार्ट बनाने की कवायद शासन द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं के आंखों की बेहतरी के लिए कक्षाओं में ब्लैक बोर्ड के स्थान पर सफेद व हरा बोर्ड लगाया जाएगा। वहीं, कंपोजिट ग्रांट के व्यय की जानकारी सभी लोगों को रहे, इसके लिए दीवार पर इसे पेंट से लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इसके निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें