फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौकीनों के मिजाज ने ठंडों में बढ़ाई शराब की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
‘देसी’ के शौकीनों को ज्यादा सता रही सर्दी
विज्ञापन

ब्रिकी में हुआ 26 फिसदी इजाफा, अंग्रेजी शराब की बिक्री 16 फिसदी बढ़ी
पिछले वर्ष की तुलना में शराब के कारोबार में बढ़ा 26 करोड़ रुपये राजस्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला में सर्दियों के साथ-साथ शराब की बिक्री बढ़ गई है। अंग्रेजी शराब की बिक्री में 16 फीसदी से अधिक तो देसी शराब की ब्रिकी में 26 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि देसी शराब के शौकीनों को सर्दी का मौसम अधिक सता रहा है।
जिले में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ शराब की बिक्री भी बढ़ रही है। जिला में जिन ब्रांड की शराब को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है, उनमें 8-पीएम, मैकडोबल, रॉयल स्टैग व इंपीरियल ब्लू हैं। यह लो रैंज वाली शराब है, जबकि इसके अलावा जिला में हाईपर रैंज वाली शराब में ब्लैंडर प्राइड जो लगभग दस से पंद्रह फीसदी, 100 पाइपर और एंटी कुटी ब्रांड की शराब लगभग दस से पंद्रह फीसदी तक लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

यदि शराब की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो देसी शराब में निर्धारित कोटा से पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 26.85 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसी प्रकार अंग्रेजी शराब की बिक्री में 16.69 फीसदी तक वृद्धि हुई है। सबसे कम बीयर में 10.64 फीसदी की वृद्धि हो सकी है। यह आंकड़ा एक अप्रैल से नवंबर के अंत तक का है।
इस वित्तीय वर्ष में शराब के कारोबार में आबकारी विभाग में 111.06 करोड़ रुपये का राजस्व अब तक प्राप्त हुआ है। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से नबंवर माह तक आंकड़ा 84.97 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 26 करोड़ रुपये अधिक है।
अवैध शराब पर कार्रवाई भी खूब हुईं
आबकारी विभाग द्वारा एक अप्रैल से जिला में अलग-अलग जगह की गई छापामार कार्रवाईयों में 222 मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग द्वारा 5414 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में शराब के कारोबार में विभाग ने 111.06 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 26 करोड़ रुपये अधिक है। अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
- सुभाष चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें