ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत लकड़ी काटने गए कस्बा निवासी एक युवक का शव कनपुरा के जंगलों में पड़ा मिला। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसके लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा पाली के गांधी चौक निवासी मूलचंद चौरसिया पुत्र मिठ्ठन चौरसिया सोमवार को दोपहर में लकड़ी बीनने के लिए जंगलों में गया था। उसने लकड़ियां बीनकर गठ्ठा बनाकर एक मैदान में रख लिया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास बकरी चराने वाले किसी चरवाहा ने देखा तो पाली पहुंचकर उसके परिजनों को जानकारी शाम करीब छह बजे दी। परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई गोविंद ने बताया मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।