फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंडी में गल्ला खरीदते समय व्यापारी के साथ एकराय होकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंडी में गल्ला खरीदते समय व्यापारी के साथ एकराय होकर गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत शहर के मोहल्ला इलाइट जैन मंदिर के पास हरदीला निवासी नीतेश कुमार जैन ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि प्रतिदिन की भांति 9 मई को वह गल्ला मंडी में किसानों के गेहूं की खरीद का कार्य कर रहा था। माल खरीदते समय सिद्धार्थ जैन निवासी महरौनी हाल निवासी पीतांबरा हॉस्पिटल के पास इलाइट, अमन जैन निवासी देवगढ़ रोड ओवरब्रिज के नीचे, राहुल जैन निवासी जगदीश मंदिर के पीछे तालाबपुरा अपने दो साथियों के साथ आए। एकराय होकर उसके साथ मारपीट करते हुए हमला कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया और उसके कपड़े फट गए। मंडी के अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर में पीड़ित व्यापारी ने आराेपियों से जानमाल को खतरा बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें