फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्कूल से घर पहुंचे बच्चे तो मां का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्कूल से लौटकर घर पहुंचे बच्चों को मां का शव छत के कुंदे पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पुराधनकुआं निवासी सपना (25) पत्नी महेंद्र का शव मंगलवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका के पति के मुताबिक मंगलवार को वह कोर्ट में तारीख पर गया था। उसके तीनों बच्चे स्कूल गए थे। घर पर सपना अकेली थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो सपना का शव फंदे पर लटक रहा था। बच्चों ने इसकी सूचना खेत पर मौजूद अपने ताऊ रहीस को दी तो वह और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। थाना सौजना के ग्राम भदौरा निवासी मायके वाले भी पहुंचे। मृतका की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें