फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जब वधू पक्ष ने निमंत्रण कार्ड में वर को बताया जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में तैनात एक कर्मचारी की शादी तय होने पर कन्या पक्ष ने निमंत्रण कार्ड में उसके नाम के आगे जिला कृषि अधिकारी लिखवा दिया। यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में चर्चा का विषय बन गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा कि वह उनके विभाग में कर्मचारी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग में तैनात कर्मचारी का विवाह 18 अप्रैल को है। वधू पक्ष द्वारा छपवाए गए शादी के कार्ड में वर का पदनाम जिला कृषि अधिकारी लिखा गया है। इस कार्ड को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विभाग ने उक्त कर्मी से संपर्क किया तो उसने इस कार्ड को किसी और का बताया। उसने अपने कार्ड में इस तरह के किसी भी पद नाम न लिखने की बात कही। जिला कृषि अधिकारी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कार्ड में वर के नाम के आगे जो पद लिखा गया है, वह गलत है। वह हमारे विभाग में एक कर्मचारी है।त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें