ललितपुर। श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को तुवन मंदिर प्रांगण में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान सामूहिक रूप से मल्लखंभ के हैरत अंगेज प्रदर्शन भी दिखाए। तुवन मंदिर पर नौ दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। बुधवार को बच्चों ने धार्मिक गीतों का गायन किया, तो किसी ने धार्मिक व देश भक्ति गीतों पर ग्रुप डांस किया। बच्चों ने भजनों पर डांडिया नृत्य किया। भारत सेवा मंडल के बच्चों ने मल्लखंभ का सामूहिक प्रदर्शन किया, जिसे देख लोग हैरत में पड़ गए। समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार पटैरिया, अजय सोनी, अनिल पटैरिया, समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी मौजूद रहे। संवादन