फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर घर आने से रोका तो पति ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोंड़ा में मंगलवार रात को पति के शराब पीकर घर आने से मना करने पर विवाद के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोंड़ा निवासी विजय अहिरवार (30) पुत्र मुल्लन अहिरवार गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करता है और रोजाना कमाने के बाद रोज शाम को शराब पीकर घर पहुंचता है। बीते रोज मंगलवार को भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने शराब पीकर आने से मना किया। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया।
इस दौरान विजय ने अचानक से घर में रखी हुई चूहामार दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख पत्नी ने अन्य परिजनों को बताया और परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई सुरेश अहिरवार ने बताया कि उसका भाई आए दिन शराब पीकर घर आता है और बुधवार रात को जब वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसके भाई ने चूहामार दवा पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें