फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एक मार्च से 49 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक मार्च से गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। इसके लिए विभाग ने 49 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। शासन ने इस वर्ष समर्थन मूल्य में 105 रुपये की बढ़ोतरी कर 2275 कर दिया है। अब तक 200 किसानों ने गेहूं की बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
किसानों को फसल का समर्थन मूल्य देने के लिए क्रय केंद्र खोले जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभाग ने केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। पीसीएफ के 32, एफसीआई व नेसेड के छह-छह और मार्केटिंग के पांच क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। एक मार्च से खरीद शुरू की जाएगी। बारदाना का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
विज्ञापन

-
चल रहा पंजीकरण
गेहूं बेचने के लिए किसानों के पंजीयन शुरू हो गए हैं। किसान के मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड व बैंक पासबुक, भूमि के विवरण के लिए खतौनी या 61 ख व मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। किसान विभागीय वेबसाइट पर जाकर विभिन्न विवरण अपलोड कर क्रय केंद्र के लिए पंजीयन करें।
-
शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी गई है। इस बार गेहूं 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जाएगी। इसके लिए 49 केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

- राकेश कुमार त्रिपाठी, खाद्य विपणन अधिकारी

बीसलपुर के रामलीला मैदान पर प्रवचन देते घट-घट वासी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें