अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम लोग शुरू से ही एक राष्ट्र एक विधान, एक निशान के समर्थक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में धारा 370 खत्म कर इसे कर के बता दिया है। वह मंगलवार को शहर के एक होटल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि बूथ सम्मेलन के बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर चल रहे पखवाड़े को लेकर याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी हमारे संगठन के मूल और पूर्व संगठन भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष रहे हैं।
सदर विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारी रीढ़ हैं, जिनकी अथक मेहनत और समर्पण से हर चुनाव में विजय का संकल्प सिद्ध होता है। सम्मेलन में आगामी सांगठनिक कार्यों और बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद करते हुए उनके कश्मीर में जबरन बिना परमिट घुसने की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आग्रह किया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुंदेला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी, रजनी अहिरवार, मुन्ना लाल जैन, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, चंद्रशेखर पंथ, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु आदि मौजूद रहे।