फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 करोड़ से बनेगी नेहरू नगर में पानी की टंकी

Fri, 06 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water tanker, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। पेयजल के लिए वर्षों से बाट जोह रहे मुहल्ला नेहरू नगर के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार द्वारा संचालित अटल मिशन फोर  रिजुवेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेेशन (अम्रुत) योजना के तहत नेहरू नगर में  पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। जल निगम ने अपने स्तर पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है और टंकी के लिए नगर पालिका ने नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराने के लिए सहमति दे दी है। पानी की टंकी के लिए शासन से बजट आने का इंतजार है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए अम्रुत योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के साथ-साथ शहरवासियों को समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत शासन की मंशा है कि शहर के हर घर में नलों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाए।  गत जनवरी माह में योजना के तहत शहर में जलापूर्ति के संबंध में जल संस्थान से प्रस्ताव मांगा गया था।

इस पर जल संस्थान ने मुहल्ला नेहरू नगर क्षेत्र में पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसकी लागत 21 करोड़  रुपए प्रस्तावित की गई थी। शासन ने पानी की टंकी के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाते हुए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मांगी थी। जल संस्थान द्वारा डीपीआर तैैयार करके शासन को भेजी गई, लेकिन शासन ने डीपीआर को वापस भेज दिया और जल निगम की निर्माण इकाई को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद माह मार्च में जल निगम के अधिकारियों ने डिटेल प्राजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी, जल निगम द्वारा भेजी गई इस प्रोजेक्ट  रिपोर्ट की लागत 28 करोड़ रुपए से अधिक थी, इसलिए शासन ने दोबारा रिपोर्ट  वापस भेज दी और स्वीकृत लागत राशि 21 करोड़ रुपये के लगभग का प्रोजेक्ट बनाने के निर्देेश दिए।

गत माह अप्रैल में जल निगम द्वारा संपूर्ण रिपोर्ट तैयार करके फिर से शासन को भेज दी थी। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भेजी  गई प्रोजेक्ट रिपोर्ट में दो सीआरडब्लू लगाने की योजना थी, लेकिन बजट को  ध्यान में रखते हुए इसको हटा दिया गया है और कुछ अन्य सामग्री को भी हटा  दिया गया है।

सरकारी बजट से होगा घर-घर में नल कनेक्शन
अम्रुत  योजना में शासन की प्राथमिकता है कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक परिवार को स्वच्छ पेयजल मिले। इसके लिए शासन ने इस योजना के तहत कार्ययोजना बनाई है कि सरकारी धन से शहर के हर घर में जल संस्थान द्वारा नल का कनेक्शन किया जाएगा। जल संस्थान ने इस कार्ययोजना के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है, जिसे शासन की स्वीकृति मिल गई है। शासन से बजट पास होते ही विभाग द्वारा घर-घर में नल का कनेक्शन कराने का काम शुरु कर दिया जाएगा। बताते चलेें कि अब तक नागरिकों को स्वयं अपने पैसों से कनेक्शन कराना पड़ता था।

नेहरू युवा केंद्र की पुरानी जमीन पर बनेगी टंकी
नेहरू नगर में पानी की टंकी बनाने के लिए सबसे अधिक समस्या जमीन की आ रही थी।  कुछ वर्ष पूर्व शासन ने मुहल्ला नेहरू नगर में टंकी बनाने के लिए जल संस्थान की प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर करीब 18 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दे दी थी, लेकिन शासन ने जल निगम को दोबारा प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। टंकी बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण करीब तीन वर्षों से यह मामला ठंडे बस्ते में डला हुआ था। अम्रुत योजना से स्थानीय लोगों ने टंकी बनने की आस जग गई है।

टंकी बनाने के लिए जल निगम ने नगर पालिका से मुहल्ला नेहरू नगर में जमीन उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की स्वीकृति पर अधिशासी अधिकारी ने देवगढ़ मार्ग पर स्थित नेहरू युवा केंद्र की पुरानी जमीन को टंकी बनाने के लिए उपलब्ध कराने की सहमति दे दी है। बजट स्वीकृत होते ही टंकी बनाने का काम धरातल पर शुरू हो जाएगा।

मुहल्ला नेहरू नगर में पेयजल की काफी समस्या है। यहां पानी की टंकी बनाने के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नगर विकास मंत्री आजम खां व अन्य प्रदेश स्तरीय अधिकारियों व नेताओं को ज्ञापन देकर मांग की गई थी। अब अम्रुत योजना के तहत टंकी का निर्माण होने की आस जाग गई है। टंकी बनाने के लिए जनहित में नगर पालिका द्वारा नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

- सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें