फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पानी की टंकी की हुई सफाई, पाइपलाइन के लीकेज भी ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान ने नगर पंचायत पाली में खुली पड़ी पाइपलाइनों को बंद कराया
विज्ञापन

पाली। नगर पंचायत क्षेत्र में जल संस्थान की ओर से पानी की टंकी खोलकर सफाई कराई गई। ब्लीचिंग भी डलवाई गई। टीम ने लीकेज ठीक कराने के अलावा खुली पड़ी पाइपलाइनों को बंद भी कराया। इसकी वजह से दूषित पानी नलों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच रहा था।
नगर में जल संस्थान की ओर से ढाई हजार की आबादी को मानकों की अनदेखी कर पेयजल आपूर्ति कराई जा रही थी। यहां पर टंकी की सफाई तो कर दी गई लेकिन कनेक्शन की खुली पड़ी पाइपलाइनों जल संस्थान के कर्मचारी बंद करना भूल गए थे। कुछ लाइनें तो नाली तक में खुली हुई थीं। ऐसे में जलापूर्ति चालू होने पर पानी की बर्बादी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी ने नौ जनवरी को अमर उजाला के पेज नंबर दो पर ‘पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 2500 लोगों की सेहत से खिलवाड़’ नामक शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थिति जानी। नगर में लीकेज की मरम्मत कराई गई। अधिशासी अभियंता मुंशीलाल का कहना है कि पेजयल आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पानी में पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग डालने व लीकेज की मरम्मत कर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें