फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विद्यार्थी परिषद का युवा कुंभ महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत नगर इकाई के तत्वावधान में युवा कुंभ महोत्सव के संबंध में सीबी गुप्ता इंटर कॉलेज में बैठक हुई। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों ने विचार विमर्श किया। 11 जनवरी से होने वाले भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

युवा कुंभ के अंतर्गत युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 जनवरी को परिषद की पाठशाला, 12 को संगोष्ठी, 13 को नेकी की दीवार, 14 को पौधरोपण, 15 को स्वास्थ्य शिविर, 16 को सहभोज, 17 को अन्ना पशु सेवा, 18 को स्वच्छता अभियान, 19 को खेल प्रतियोगिता, 20 को निबंध प्रतियोगिता, 21 को रन फाॅर विवेकानंद, 22 को चित्रकला-मेहंदी प्रतियोगिता, 23 को खेल महोत्सव, 24 को ओपन माइक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वावलंबन एवं चारित्रिक विकास का भाव जागृत करने का उद्देश्य रखा गया है। मौके पर तहसील प्रमुख आजाद सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष प्रखर खरे, उपाध्यक्ष रिया सोनी, नगर मंत्री ओमकार सिंह, नितिन राजा, अभिषेक पटेरिया, रोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें