फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: झांसी में बनेंगी वाटर प्रूफ सड़कें, होगा जायकोथर्म केमिकल का उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लोक निर्माण विभाग अब सड़कों के निर्माण में जायकोथर्म केमिकल का उपयोग कर रहा है। इससे सड़क बारिश में खराब नहीं होगी और मजबूत और कसावटपूर्ण होगी। हाल में इस तकनीक का उपयोग कर दो सड़कों का निर्माण भी किया जा चुका है। झांसी में पहली बार इस तकनीक का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन

पानी को डामर का दुश्मन कहा जाता है। डामरीकृत सड़क पर पानी जमा हो जाए तो वह उखड़नी शुरू हो जाती है। इससे सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचता है। इससे निजात पाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने नई तकनीक अपनाई है। एडमिक्सचर तकनीक सड़क निर्माण में जायकोथर्म केमिकल का उपयोग कर सड़कों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके इस्तेमाल से सड़क में पानी बिल्कुल भी अंदर नहीं जाएगा। सड़क पूरी तरह से वाटरप्रूफ बनेगी। इसके निर्माण में सामान्य सड़कों से ज्यादा खर्च आने की बात कही गई है, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि इससे सड़क की उम्र ज्यादा होगी।
.....
ग्वालियर रोड और गंगावली सड़क के निर्माण में अपनाई गई तकनीक
- जायकोथर्म केमिकल का उपयोग कर झांसी में दो सड़कों का निर्माण किया गया है। 2.5 किमी. लंबी ग्वालियर रोड की सड़क और गंगावली की 13 किमी. की सड़क इसमें शामिल है। इन सड़कों के नवीनीकरण में यह कार्य कराया गया है। विभागीय अफसर का कहना है कि आगे अब जो भी सड़कों का निर्माण अथवा नवीनीकरण होगा, उसमें इस तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

......
क्या है नई तकनीक

- इस तकनीक को एडमिक्सचर के नाम से जाना जाता है। एक टन मिक्सचर में करीब 5 प्रतिशत जायकोथर्म का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद गिट्टी को इस प्रकार मिलाया जाता है कि सभी गिट्टी पूरी तरह गीली हो जाए। इसके बाद सड़क पर डालकर रोलर से उसको दबाया जाता है। सड़क बिल्कुल मजबूत होगी और पानी से नुकसान नहीं होगा। इसके साथ ही जो मरम्मत पर खर्च आता है, वह भी इसके इस्तेमाल से घटेगा।
.......
वर्जन -
- जायकोथर्म केमिकल का उपयोग कर झांसी शहर में पहली बार सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे सड़क मजबूत बनेगी, साथ ही बारिश का पानी भी नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। इस तकनीक से बनी सड़कें लंबे समय तक चलती हैं। बार-बार मरम्मत पर पैसा खर्च नहीं होता।
विज्ञापन

- रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता
लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें