फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में भी लड़खड़ा रही शहर की जलापूर्ति

विज्ञापन
नेहरू नगर में साइकिल से पानी ढोता बुजुर्ग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। त्योहारी सीजन में शहर की जलापूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। इसकी वजह पाइप लाइनों के लीकेज हैं। विभागीय कर्मियों ने दो दिन में दो लीकेज सुधारे हैं, अभी कई और लीकेज दुरुस्त होना बाकी है। ऐसा ही एक लीकेज देवगढ़ रेलवे क्रासिंग से बीना की ओर एक पुल के पास है। इससे आसपास के क्षेत्र में करीब दस दिनों से पेयजल की भारी समस्या है। वहीं, लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र शुरू होते ही लोगों ने घरों में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया है। इसमें धुलाई के लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। इस कारण घरों में पानी की मांग बढ़ गई है लेकिन जल संस्थान इस जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज होने से हजारों लीटर पानी नालियों में बह रहा है। हालांकि, विभाग ने पाइप लाइनों के लीकेज कुछ सुधारे हैं। इनमें बीएसए आफिस के पास, जिला जज आवास के पास, रामलीला मैदान के पास का लीकेज शामिल है। मोहल्ला रावतयाना में भी कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। वहीं, देवगढ़ रेलवे क्रासिंग से बीना की ओर एक पुल के पास नेहरू नगर में कई दिनों से पानी पाइपलाइन लीकेज है, जिससे भी सैकड़ों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इसका बुरा प्रभाव नेहरू नगर के बसुरयाना मुहल्ला व उसके आसपास रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा
क्षेत्र के लोगों को करीब दस दिन से दो-तीन कुप्पा पानी ही नसीब हो पा रहा है। वहीं, कई लोगों को वह भी पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यहां के निवासियों को हैंडपंपों से पानी जुटाना पड़ रहा है। उधर, मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि नल ठीक नहीं आ रहे हैं तो विभागीय अफसरों को पाइप लाइन चेक करा लेना चाहिए। इसके बाद भी लीकेज नहीं ढूंढे जा रहे हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, जल संस्थान के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

----
कई दिनों से पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। हैंडपंप भी दूर हैं। मोहल्लेवासियों ने कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से बात की है लेकिन पाइप लाइन में प्रेशर नहीं बनने की समस्या जस की तस बनी हुई है।-शौकत अली
----
जल संस्थान के अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते अभी तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नवरात्र में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, दस दिन से नल नहीं आ रहे हैं।-मथुरा प्रसाद
----
कुछ लोगों ने पाइप लाइन से एक से डेढ़ इंच के बड़े कनेक्शन करा लिए हैं साथ ही उसमें बड़ी टुल्लू मशीनें लगा रखी हैं। इससे आगे के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। पुल के पास चैंबर से भी पानी बहकर खदानों में जा रहा। नन्हीं बाई
---
नेहरू नगर की लाइन शिफ्ट की जा रही है। वहीं, जो पहले से पाइप लाइन में लीकेज बने हुए हैं, उन्हें चिह्नित नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लाइन शिफ्ट करने से मोहल्लेवासियों का भला होने वाला नहीं है।-यूनिस खान
----
पाइपलाइनों के लीकेज निरंतर सुधारे जा रहे हैं। सोमवार को रामलीला मैदान के पास लीकेज सुधारा जा रहा है। अन्य जगहों पर भी लीकेज चिह्नित किए जा रहे हैं।
संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

रेल्वे क्रासिंग से बीना की ओर फूटी पड़ी पाइप लाइन- फोटो : LALITPUR

रेलवे पुल के पास चेंबर से लीकेज होता पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें